Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट गोल्ड की ताजा कीमतें 48761 रुपये हो गई है। कल की तुलना में सोना आज प्रति 10 दस ग्राम 377 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, चांदी भी कल के मुकाबले मजबूत हुई है। चेक करिए आज का दाम- 

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आज के भाव

धातु 17 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48761 48384 377
Gold 995 (23 कैरेट) 48566 48190 376
Gold 916 (22 कैरेट) 44665 44320 345
Gold 750 (18 कैरेट) 36571 36288 283
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28525 28305 220
Silver 999 61711 61071 640

स्रोत: IBJA

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

सोने में निवेश का क्या अभी सही समय है

केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी, क्योंकि पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में जब तेजी आती है तो दो से 4 साल तक रहती है। चाहे वह साल 2000 से 2004 की तेजी हो या 2008 से 2011 की। इस बार गोल्ड में तेजी 2020 में आई और यह 2022-23 तक रह सकती है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here