Gold-Silver Price Today 26th June 2020: रिकॉर्ड बनाने के बाद  लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के रेट में जहां गिरावट आई है, वहीं चांदी महंगी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोना 94 रुपये सस्ता होकर 48043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। वहीं चांदी 471 रुपये मजबूत होकर 48056 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें 24 कैरेट सोना गुरुवार को 438 रुपये गिरकर 48137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे पहले बुधवार को यह 48482 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: 68000 रुपये तक पहुंच सकती है 10 ग्राम सोने की कीमत, जानें क्या है वजह

बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है।  IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है।  ibjarates के मुताबिक 26 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…

धातु 26 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 48043 48137 -94
Gold 995 47851 47944 -93
Gold 916 44007 44093 -86
Gold 750 36032 36103 -71
Gold 585 28105 28160 -55
Silver 999 48056 47585 471

वहीं आज  23 कैरेट सोने का भाव भी 93 रुपये कम होकर 47851रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 86 रुपये सस्ता होकर 44007 और 18 कैरेट का 36032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 

यह भी पढ़ें: अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैप डील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर जल्द खत्म हो सकता है बंपर छूट का दौर

एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here