Gold Price Today 5th November 2020: धनतेरस और दिवाली से पहले ही सोना-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 5 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 75 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51381 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1137 रुपये की तेजी आई। 

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने के भाव में आया बदलाव, चांदी 1007 रुपये हुई सस्ती

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 5 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

सोने का रेट

धातु 5 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51381 51306 75
Gold 995 (23 कैरेट) 51175 51101 74
Gold 916 (22 कैरेट) 47065 46996 69
Gold 750 (18 कैरेट) 38536 38480 56
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30058 30014 44
Silver 999 62380 Rs/Kg 61243 Rs/Kg 1137 Rs/Kg

 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

ट्रंप जीतें या बिडेन- 60 हजार तक पहुंच सकते हैं सोने के दाम, जानें एक्पर्ट की राय



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here