Gold Price Today 29th September 2020: आज सोना और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 648 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50,405 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 1,439 रुपये की तेजी आई और दाम 59,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट में गिरावट, जानें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 29 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

29 सितंबर को सोना-चांदी इस भाव पर खुला

धातु 29 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50405  49757 648
Gold 995 (23 कैरेट) 50203 49558 645
Gold 916 (22 कैरेट) 46171 45577 614
Gold 750 (18 कैरेट) 37804 37318 486
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29487 29108 379
Silver 999 59510 Rs/Kg 58071 Rs/Kg 1,439Rs/Kg

 

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। 

1 अक्तूबर से  बदल जाएंगे ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here