Gold-Silver Price Today 16th june 2020: एक दिन पहले सोना सस्ता होने के बाद फिर महंगा हो गया है। आज यानी मंगलवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में औसतन 267 रुपये की तेजी आई है। मंगलवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 47314 रुपये पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के रेट में भी बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी भी 630 रुपये प्रति किलो मजबूत हुई है। बता दें सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी नहीं लगा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 16 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…
| धातु | 16 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 15 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 | 47314 | 47047 | 267 |
| Gold 995 | 47125 | 46859 | 266 |
| Gold 916 | 43340 | 43095 | 245 |
| Gold 750 | 35486 | 35285 | 201 |
| Gold 585 | 27679 | 27523 | 156 |
| Silver 999 | 47545 Rs/Kg | 46915 Rs/Kg | 630 Rs/Kg |
23 कैरेट सोने का दाम आज 266 रुपये चढ़कर 47125 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं 22 कैरेट सोना 43340 रुपये के रेट से बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का मूल्य 35486 रुपये है।
यह भी पढ़ें: वित्तीय पारदर्शिता मामले में पाकिस्तान की नीयत में खोट, न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता: अमेरिका
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें
ज्वैलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।







