Gold Rate Today 8th Dec.: सोने का भाव एक बार फिर 48000 के पार चला गया है। आज यानी 8 दिसंबर बुधवार को सर्राफा बजारों में सोने के रेट में 266 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी 396 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 8125 रुपये ही सस्ता है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से केवल 14485 रुपये प्रति किलो सस्ती है। 

28155 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से भी मिल रहा सोना

आज 24 कैरेट सोना 266 रुपये महंगा होकर 48129 रुपये पर खुला। जहां तक 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज यह 44086 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36097 रुपये पर है। जबकि, 14 कैरेट सोने का भाव 28155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इसका हाजिर भाव  396 रुपये प्रति किलो चढ़कर 61523 रुपये पर पहुंच गया है।

सर्राफा बाजार में आज इस भाव पर बिक रहा सोना-चांदी

धातु 8 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 7 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48129 47863 266
Gold 995 (23 कैरेट) 47936 47671 265
Gold 916 (22 कैरेट) 44086 43843 243
Gold 750 (18 कैरेट) 36097 35897 200
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28155 28000 155
Silver 999 61523 Rs/Kg 61127 Rs/Kg 396 Rs/Kg

स्रोत: IBJA

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here