Gold Price Today 24th July 2020:  शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में सोने के हाजिर भाव में जहां तेजी दिख रही है, वहीं चांदी गुरुवार की तुलना में नरम हुई है। आज 336 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 24 कैरेट सोना 51039 रुपये के रेट से खुला। वहीं चांदी 818 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 59967 रुपये पर खुली। जहां तक 23 कैरेट सोने की बात है तो आज यह 50835 रुपये के भाव से बिक रहा था। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 46752 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 38279 रुपये थी।

यह भी पढ़ें: भारतीय निवेशकों के लिए सोने में पैसा लगाना सबसे कम जोखिमभरा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 जुलाई 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 24 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51039 50703 336
Gold 995 (23 कैरेट) 50835 50500 335
Gold 916 (22 कैरेट) 46752 46444 308
Gold 750 (18 कैरेट) 38279 38027 252
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29858 29661 197
Silver 999 59967 60785 -818

 

दिवाली तक 55 हजारी बन सकता है सोना

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सोना एक से दो माह में ही 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। साथ ही वैश्विक हालात इसी तरह रहे और कोरोना का टिका बनने में देर हुई तो दिवाली तक इसके 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंचने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। गोल्डमैन सैच की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमत दो साल में 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती है। विशेषज्ञो का कहना है कि सोने की कीमत में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत का भी असर होगा। एक डॉलर की कीमत अभी 75 रुपये के करीब है और इसके महंगा होने से सोना के दाम पर भी असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सोने का भाव नई ऊंचाई पर, ज्वैलरों को अभी भी ग्राहकों का इंतजार

क्यों बढ़ रहा सोने-चांदी के दाम

केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इससे शेयर बाजारों में जहां अनिश्चितता का माहौल है वहीं रियल एस्टेट भी पस्त पड़ा है। इस दौर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित सोना ही नजर आ रहा है। निवेशकों का रुझान गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और बॉन्ड की तरफ बढ़ा है। यही वजह है कि सोने के रेट बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कोरोनावायरस संक्रमण के कारण खनन कार्य प्रभावित होने और आपूर्ति बाधित होने से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी देखी जा रही है।

कितना फायदेमंद

  • 24 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है सोना छह माह में
  • 25 फीसदी रिटर्न दिया था सोने ने पिछले साल निवेशकों को
  • 40 फीसदी तक रिटर्न दे चुके हैं गोल्ड बॉन्ड एक साल में
  • 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचने की उम्मीद इस साल के अंत तक
  • 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचने की संभावना दो साल में
  • 10 से 15 फीसदी सोना अपने पोर्टफोलियो में जरूर रखें
  • 75 से 80 फीसदी तक सोने के मूल्य के बराबर मिलता है लोन





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here