नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सोमवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 340 रुपये की बढ़त के साथ 53,611 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी भी 1,306 रुपये की बढ़त के साथ 69,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,514 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 340 रुपये चढ़ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख के अनुरूप यहां भी सोने की चमक बढ़ गई.”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 26.81 डॉलर प्रति औंस रही. पटेल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता से सोने की कीमतों में तेजी आई.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमादनी ने कहा कि कोराना वायर संकट, वैश्विक अर्थव्यस्था के हालात और चीनी-अमेरिका व्यापारित रिश्तों में लगतार तनाव के बीच वैश्विक जिंस बाजार में सोना आने वाले दिनों में 1930-1965 डालर प्रति औंस रह सकता है. घरेलू बाजार में भाव 52000-52750 रुपये प्रति दस ग्राम के इर्द गिर्द रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

वियतनाम और साउथ कोरिया से मैन्यूफैक्चरिंग बेस भारत में शिफ्ट करेगी सैमसंग

Stock Market: बाजार अच्छी तेजी पर बंद, सेंसेक्स 173 अंक ऊपर 38050 पर क्लोज



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here