Gold Rate Today 7th Dec.: आज 7 दिसंबर मंगलवार को सर्राफा बजारों में सोने के रेट कम हुए हैं तो चांदी का भाव बढ़ा है।  आज 24 कैरेट सोना 44 रुपये गिरकर 47831 रुपये पर खुला। जहां तक 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज यह 43813 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 35873 रुपये पर है। जबकि, 14 कैरेट सोने का भाव 27981रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इसका हाजिर भाव 145 रुपये प्रति किलो चढ़कर 61137 रुपये पर पहुंच गया है।

अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 8423 रुपये ही सस्ता है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से केवल 14871 रुपये प्रति किलो सस्ती है। 

सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट

धातु 7 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 6 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47831 47875 -44
Gold 995 (23 कैरेट) 47639 47683 -44
Gold 916 (22 कैरेट) 43813 43854 -41
Gold 750 (18 कैरेट) 35873 35906 -33
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27981 28007 -26
Silver 999 61137 60992 145

स्रोत: IBJA
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here