टेक कंपनी Google एक फिटनेस ऐप लेकर आया है जिसकी मदद से अब आप घर बैठे हार्ट रेट और ब्रीथिंग रेट नाप सकेंगे। इस फीचर के जरिए आप सिर्फ फोन के कैमरे से ही अपनी हार्ट रेट का पता लगा सकेंगे। यह ऐप अगले महीने से इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट बताया है कि यह फीचर जल्द ही गूगल फिट ऐप पर उपलब्ध होगा और शुरुआत में सिर्फ गूगल के पिक्सल फोन्स पर ही काम करेगा। आने वाले समय में अन्य एंड्रॉयड यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे। इससे पहले Google Fit से लोग अपने वॉकिंग डिस्टेंस को पता लगाते थे, साथ ही यह भी पता चल जाता था की यूजर ने पूरे दिन में कितनी कैलरी बर्न की है। आइए आपको आगे बताते हैं कि कैसे काम करेगा यह ऐप।
ये भी पढ़ें:- सैमसंग लाया नेकबैंड स्टाइल वाला वायरलेस हेडफोन, बैटरी देती है 500 घंटे की स्टैंडबाय लाइफ
Google ऐसे मापेगा आपकी हार्ट बीट
इस फीचर्स के लिए गूगल स्मार्टफ़ोन में मौजूद माइक्रोफोन, कैमरा और एक्सेलेरोमीटर (accelerometer) की मदद लेगा। हार्ट बीट मापने के लिए यूजर को फोन के लेंस पर अपनी उंगली रखनी होगी। उसके बाद कैमरा खुद जांचेगा कि कितनी तेजी के स्किन का कलर बदल रहा है, जो ब्लड के पंप होने के कारण होता है। इसी के आधार पर कैमरा यह पता लगा सकेगा कि आपकी हार्ट बीट कितनी है।
ये भी पढ़ें:- 75 रुपये में महीने भर फ्री कॉलिंग के साथ 3GB डेटा, जियो फोन का सस्ता प्लान
फिट ऐप में ऐसे नापा जा सकेगा ब्रिथिंग रेट
वहीं गूगल का फिट ऐप ब्रिथिंग रेट भी नापेगा। इसके लिए यूजर कैमरे के आगे खड़ा होना होगा। इस दौरान सांस लेते और छोड़ते हुए कैमरा मॉनिटर करेगा और पता लगाएगा कि आपकी ब्रीथिंग रेट कितनी है। गूगल का फिट ऐप से ब्रिथिंग रेट को नापने के लिए आपको कैमरे के आगे खड़ा होना होगा। इस दौरान सांस लेते और छोड़ते हुए कैमरा आपको मॉनिटर करेगा और पता लगाएगा कि आपकी ब्रीथिंग रेट कितनी है। बता दें कि यह काफी वकग्त नहीं लेता है। यह काफी त्वरित तरीके से आपके ब्रीथिंग रेट, पल्स और हार्ट रेट का पता लगाता है।







