अगर आप US स्टाॅक मार्केट में पैसा लगाने चाहते हैं तो इसके अब बहुत भागदौड़ नहीं करनी होगी। अब कोई भी भारतीय आसानी से एप्पल, टेस्ला, गूगल जैसी कंपनियों का शेयर खरीद सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने US स्टाॅक मार्केट में ट्रेड करने को लेकर कुछ छूट भी दे रखा है। आइए समझते हैं कि कैसे आप आसानी से यूएस स्टाॅक मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं।
पेट्रोल आने वाले दिनों पांच रुपये तक हो सकता है सस्ता, कई राज्यों में अभी 100 रुपये के पार
प्लेटफाॅर्म जहां से आप लगा सकेंगे पैसा
Stockal एक बहुत ही लोकप्रिय माध्यम है भारत सहित मीडिल ईस्ट। इसके जरिए बड़ी संख्या में लोग यूएस स्टाॅक मार्केट में पैसा लगा रहे हैं। Stockal ने भारत डिजिटल स्टाॅक ब्रोकिंग के साथ टाई अप किया है। इसके अलावा हाल ही ScripBox जोकि पहले से ही यूएस इक्विटी बेस्ड म्युचुअल फंड में इनवेस्टमेंट का जरिया बना हुआ था अब कंपनी एनाउंसमेंट किया है कि Stockal के पार्टनरशिप में उन्होंने यूएस स्टाॅक मार्केट में पैसा लगाने का काम भी शुरू किया है। इस नई सर्विस के जरिए व्यक्ति यूएस एक्सचेंज के साथ-साथ ETF में भी इनवेस्ट करने का विकल्प देगा।
पिछले साल Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस ने भी Stockal के साथ टाई अप किया है। इसके जरिए भी अमेरिकी स्टाॅक एक्सचेंज में पैसा लगाया जा सकता है। फिनटेक फर्म Cube Wealth ने भी Stockal के साथ ऐसी ही एक पार्टनरशिप 2019 में किया था। Kuvera भी अपने एप पर स्टाॅक खरीदने की सुविधा दे रहा है।
यूएस स्टाॅक एक्सचेंज में पैसा लगाने से पहले जाने लें RBI के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार कोई भी इंडियन 2.50 लाॅख डाॅलर यानी 1.82 करोड़ रुपये तक निवेश बिना RBI के अप्रूवल के भी कर सकता है। अमेरिकी नियमों के अनुसार निवेशक को KYC करवाने के साथ-साथ बर्थ सर्टिफिकेट, एड्रेस प्रूफ और PAN के स्कैन काॅपी लगानी होती है।
SSY vs PPF: निवेश से पहले जान लें ब्याज सहित सभी जरूरी बातें







