इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी (एक प्रकार की डिजिटल कैश प्रणाली) काफी पॉप्युलर हो रही है। बहुत से लोग बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्ट कर रहे हैं, और कुछ इसके बारे में जानना चाहते हैं। जालसाज लोगों की इसी दिलचस्पी का फायदा उठाकर क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर उन्हें चूना लगाना चाहते हैं। हाल ही में इसी तरह के कुछ खतरनाक स्मार्टफोन ऐप्स सामने आए हैं। गूगल ने ऐसे 8 ऐप्स को बैन कर दिया है, जो क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को ठग रहे थे।
सिक्यॉरिटी फर्म Trend Micro की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पाया गया कि 8 खतरनाक ऐप्स विज्ञापन दिखाकर और सब्सक्रिप्शन सर्विस का चार्ज लेकर (औसतन 1100 रुपये महीना) और अतिरिक्त चार्ज लेकर यूजर्स को चूना लगा रहे थे। ट्रेंड माइक्रो ने इस बात की जानकारी गूगल प्ले को दी, जिसके बाद उन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। हालांकि प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद भी हो सकता है आपके फोन में अभी भी ये ऐप्स काम कर रहे हों।
यह भी पढ़ें: Facebook यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने बंद किए 3000 लोगों के अकाउंट, जानिए आप अपने अकाउंट को कैसे रख सकते हैं सेफ
यह है गूगल से हटाए गए 8 खतरनाक ऐप्स की लिस्ट
BitFunds – Crypto Cloud Mining
Bitcoin Miner – Cloud Mining
Bitcoin (BTC) – Pool Mining Cloud Wallet
Crypto Holic – Bitcoin Cloud Mining
Daily Bitcoin Rewards – Cloud Based Mining System
Bitcoin 2021
MineBit Pro – Crypto Cloud Mining & btc miner
Ethereum (ETH) – Pool Mining Cloud
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूज करते हैं तो भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुश्किल में
रिपोर्ट में कहा गया है कि 120 से ज्यादा नकली क्रिप्टोकरेंसी ऐप्स अभी भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग में लिखा है, “क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले ये ऐप्स इन-ऐप विज्ञापन दिखाते हैं। इन ऐप्स ने जुलाई 2020 से जुलाई 2021 तक दुनियाभर में 4500 से ज्यादा यूजर्स को प्रभावित किया है।” इस तरह के किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू जरूर पढ़ लें।







