वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के स्लैब में बदलाव की तैयारी चल रही है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमणियम ने इसके संकेत दिए हैं। सुब्रमणियम ने कहा कि जीएसटी स्लैब को युक्तिसंगत बनाना सरकार के एजेंडे में है और निश्चित रूप से यह होने जा रहा है।

तीन स्लैब की तैयारी: केवी सुब्रमणियम के मुताबिक जीएसटी के तीन स्लैब हो सकते हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जीएसटी, जिस तरह से वास्तव में पांच दरों के साथ बनाया गया था, मूल रूप से उत्कृष्ट था क्योंकि अब हम जीएसटी के तहत प्राप्त राशि पर उसका प्रभाव देख रहे हैं। नीति निर्माताओं को वास्तव में व्यावहारिक होने के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए।’’

केवी सुब्रमणियम ने आगे कहा, ‘‘तीन स्तरीय ढांचा निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि सरकार की इस पर नजर है और जल्द ही इस संबंध में कुछ देखने को मिल सकता है।’’आपको बता दें कि फिलहाल जीएसटी के स्लैब-0, 5, 12,18 और 28 फीसदी के हैं।

एक और बैंक का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों की जमा रकम पर RBI ने बताई ये बात

जीएसटी कलेक्शन में आई कमी:  सरकार की ओर से ये बयान ऐसे समय में आया है जब जून महीने में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। बीते जून की बात करें तो आठ महीनों में पहली बार जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से नीचे रहा। इसका कारण कोविड महामारी की दूसरी लहर और उसकी रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगाई गई पाबंदियां थी। इससे कारोबार और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा। इस दौरान जीएसटी कलेक्शन 92,849 करोड़ रुपए था, जो  अगस्त 2020 के बाद सबसे कम है। अगस्त में यह 86,449 करोड़ रुपए था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here