Gujarat Nikay Chunav 2021 Results: गुजरात के नगर निकाय चुनाव की वोटिंग होने के बाद नतीजों का ऐलान मंगलवार को होगा। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। हाल ही में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद आदि के आए स्थानीय चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात पर सभी की नजर है। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा इस बार असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी चुनावी मैदान में है। गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था। आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

पढ़ें, Gujarat Municipal Election Result 2021 Live Updates:

राजकोट में 50.7 प्रतिशत, भावनगर में 49.5 प्रतिशत, वडोदरा में 47.8 प्रतिशत और सूरत में 47.1 प्रतिशत मतदान हुआ। विज्ञप्ति के अनुसार छह शहरों के कुल 1.14 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 52.83 लाख लोगों ने रविवार को मतदान किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here