बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर ही नहीं, खबरों में भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. रोजाना वो सोशल मीडिया पर कभी अपनी नई तस्वीरें शेयर करती दिखाई देती हैं तो कभी नई-नई वीडियो शेयर करती हैं. हाल ही में उर्वशी ने गुरु रंधावा के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आ रही है. दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा है- डूब गए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है.



उर्वशी रौतेला का नया गाना डूब गए रिलीज होने वाला है. उर्वशी और गुरु रंधावा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. दोनों अपने इंस्टाग्राम पर भी इस गाने को काफी प्रमोट कर रहे हैं. इसी बीच दोनों ने अपने नए गाने को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो शेयर किया जो शूटिंग के दौरान का है और इस वीडियो में दोनों टाइटैनिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

ये कपल वीडियो में रोमांटिक होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. उनकी ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रही है. आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का ये गाना एक रोमांटिक गाना है, जिसमें वो पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के संग नजर आएंगी. खबरों की मानें तो इन दोनों को ‘मर जाएंगे’ म्यूजिक एलबम में एक साथ देखा जा सकता है.



वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी मोहन भारद्वाज की फिल्म ब्लैक रोज में नजर आएंगी. उर्वशी की ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ पर आधारित है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here