हाइलाइट्स:

  • हिसार के बाल सुधार गृह से 17 कैदी भागे
  • सोमवार की शाम हुई घटना, तलाश शुरू
  • जेल स्टाफ पर हमला कर फरार हुए बंदी

हिसार
हरियाणा के हिसार में बाल सुधार गृह के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद 17 बाल बंदी भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सोमवार की शाम को हुई। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।

भागे बंदियों में से आठ बाल बंदी हत्या के आरोप, जबकि अन्य चोरी और लूटपाट के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर हरियाणा के रोहतक, झज्जर और हिसार जिलों के है। प्रवक्ता ने बताया कि इनका पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘शाम को करीब 6 बजे कैदियों को खाना दिया जा रहा था। उसी वक्त इन सभी ने जेल स्टाफ पर हमला किया, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए। इस सुधार गृह में 97 बंदी हैं।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here