हाल ही में एचडीएफसी बैंक की दूसरी तिमाही के नतीजे आए हैं। जिसके अनुसार सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। दूसरी तिमाही के नतीजों का सोमवार की सुबह HDFC बैंक के शेयरों में भी देखने को मिला। BSE में शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में 2% की तेजी के 1,715 रुपये प्रति शेयर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, दोपहर बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। सोमवार की दोपहर 1:42 पर कंपनी के शेयर 0.42%  की गिरावट के साथ 1678.75 रुपये प्रति शेयर ट्रेड कर रहा था। 

मोतीलाल ओसवाल से जुड़े विश्लेषकों के अनुसार एचडीएफसी बैंक अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में मजबूत कारोबारी वृद्धि जारी रखे हुए है, जिसकी वजह से कंपनी की हिस्सेदारी बाजार में बढ़ी है। मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट्स में कहा है, “हाई प्रोविजन कवरेज और आकस्मिक बफर परिसंपत्ति एसेट क्वालिटी को कंफर्ट प्रदान करते हैं।” मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयरों के संशोधित लक्ष्य मूल्य 2,000 रुपये बनाये रखा है। 

यह भी पढ़ेंः सोना करवा चौथ से पहले हुआ सस्ता, भारी गिरावट के साथ 43399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया 22 कैरेट गोल्ड

इसके अलावा ICICI सिक्योरिटिज ने भी ‘BUY’ रेटिंग को बनाये रखा है। साथ ही ICICI सिक्योरिटिज ने टारगेट प्राइस को 1,818 रुपये से बढ़ाकर 1,955 रुपये कर दिया है। अपने नोट्स में ICICI सिक्योरिटिज ने लिखा है, ‘डिमांड एक बार फिर कोविड लेवल पर पहुंच गया है साथ ही रिकवरी भी उत्साहित करना वाला है। बैंक डिजिटल बैंकिंग और फ्रेंचाइजी के जरिये अपने मौकों में विस्तार कर रहा है।’

इस तिमाही कितनी हुई कमाई 

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने शनिवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी। 

एकल आधार पर एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 7,513.1 करोड़ रुपये रहा था। बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी। 

यह भी पढ़ेंः पीएम किसान: 31 अक्टूबर तक कर लें यह काम, दिसंबर में 4000 रुपये आएगी किस्त   



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here