HDFC Bank FD Rates : अगर आप एफडी करवाने की सोच रहे हैं तो बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC ने अपने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 दिसंबर 2021 से लागू होंगी। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कुछ चुनिंदा समय पर बैंक ने ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। 

बैंक की तरफ से किए गए बदलाव के बाद 7 से 29 दिन के एफडी पर 2.50% ब्याज मिलेगा। जबकि 30 से 90 दिन के एफडी पर 3% और 91 दिन से 6 महीने के लिए एफडी पर अब बैंक 3.5% इंटरेस्ट देगा। HDFC ने 1 साल से 2 साल तक के एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। 

यह भी पढ़ें: एटीएम से कैश निकालना नए साल से होगा महंगा, तय लिमिट से अधिक हर निकासी पर एक जनवरी 2022 से देना पड़ेगा अधिक चार्ज

क्या हैं नई दरें- 

7 दिन से 29 दिन तक – 2.50%
30 दिन से 90 दिन तक -3% 
91 दिन से 6 महीने तक के एफडी पर – 3.5% 
6 महीना एक दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम-4.4%
1 साल के एफडी पर – 4.9% 
1 साल एक दिन या उससे अधिक और 2 साल तक के एफडी पर – 5% 
2 साल एक दिन या उससे अधिक और 3 साल के एफडी पर- 5.15%
3 साल एक दिन या उससे अधिक और 5 साल के एफडी पर- 5.35% 
5 साल 1 दिन या उससे अधिक और 10 साल तक के एफडी पर- 5.50%



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here