भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, हाल ही में देश में कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों ने एंट्री की है। लेकिन अब दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp भी इलेक्ट्रिक कार रेस में दो-दो हाथ करने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बाजार में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

हाल ही में Hero MotoCorp ने देश में अपनी 10 करोड़वीं बाइक को रोल आउट करने का जश्न मनाया था। अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार सेग्मेंट में भी कदम रखने जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ पवन मुंजाल ने हाल ही में इन्वेस्टर्स, सप्लायर्स और डीलर्स को संबोधित करते हुए कंपनी की योजनाओं का खुलासा किया है।

यह भी पढें: Maruti Suzuki ला रही है 4 नई दमदार एसयूवी, Hyundai Creta से लेकर Seltos को मिलेगी टक्कर 

कंपनी अगले पांच सालों के भीतर बाजार में नए मॉडलों को पेश करेगी, जिसमें रिफ्रैश मॉडलों के साथ ही कुछ इनोवेटिव प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। TOI को दिए गए एक साक्षात्कार में पवन मुंजाल ने इलेक्ट्रिक कार सेग्मेंट में उतरने की तरफ संकेत दिए हैं। उन्होनें इस इंटरव्यू में कहा कि, Hero MotoCorp केवल दोपहिया वाहनों के निर्माण तक ही सीमित नहीं है। हमने पहले ही थ्री व्हील इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट Quark1 को देखा है। 

दरअसल, इस कॉन्सेप्ट को कंपनी के इंटरनल स्टार्ट-अप हीरो हैच ने तैयार किया है। हीरो मोटोकॉर्प पहली ऐसी दोपहिया निर्माता कंपनी नहीं है जिसने फोर व्हीलर सेग्मेंट में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इससे पहले Yamaha के बारे में भी कहा गया है कि वो इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण कर सकते हैं।  पवन मुंजाल ने कहा कि हीरो मोटो मोबिलिटी स्पेस में कई सिमुलेशन और संभावनाओं पर काम कर रहा है, और कंपनी इसके अनुसार रणनीति बनाएगी। 

बता दें कि, मौजूदा समय में Hero Motocorp के कुल 8 मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी हैं। इनमें से 6 भारत में हैं और दो बांग्लादेश और कोलंबिया में हैं। भारत में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी राजस्थान के निमराना, उत्तराखंड के हरिद्वार, गुजरात के हालोल, गुरुग्राम और हरियाणा के धरौहरा और आंध्र प्रदेश के चित्तूर में स्थित हैं। पिछले साल ही कंपनी ने चित्तूर में वाहनों का प्रोडक्शन शुरु किया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here