होंडा की गाड़ी खरीदने वालों के लिए ये बहतरीन मौका है. दरअसल Honda ने अपनी कारों इयर एंड ऑफर्स व डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि इस ऑफर में कंपनी ने कुछ नये मॉडल्स और BS6 इंजन वाली गाड़ियों को भी शामिल किया हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट..
Honda Amaze स्पेशल एडिशन: होंडा अपनी एंट्री लेवल अमेज के स्पेशल एडिशन पर 15,000 तक की छूट दे रही है। जो पेट्रोल और डीजल के (SMT और SCVT स्पेशल एडिशन) पर लागू होता है। साथ ही, पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 तक का कैश बेनिफिट मिलेगा। वहीं इस कार पर 15,000 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Honda Amaze एक्सक्लूसिव एडिशन: अमेज पर कंपनी 27,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। साथ ही, इस कार पर 12,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्स्चेंज बोनस भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:- Kia Sonet का कमाल, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV, धांसू हैं फीचर्स
Honda City: होंडा सिटी पर कंपनी 30,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दे रही है।
Honda Jazz: Jazz के पेट्रोल मॉडल पर 40,000 रुपये के कुल बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Honda WR-V: WR-V की बात करें तो इस पर 40,000 तक का बेनिफिट दिया जा रहा है। जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ये लाभ Honda WR-V के Exclusive Editions पर लागू नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें:- Tata Motors की नई पहल! जल्द आपके घर वायरस और बैक्टीरिया से दूर इस तरह पहुंचेगी गाड़ी
Honda Amaze (Normal Edition): होंडा अमेज के पेट्रोल मॉडल पर आप 37,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। डीजल मॉडल पर 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट। 15,000 तक का कैश डिस्काउंट। 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Honda Civic (Normal Edition): होंडा सिविक के पेट्रोल मॉडल पर 2.5 लाख रुपये तक का लाभ और डीजल मॉडल पर 1 लाख तक का कैश डिस्काउंट भी दे रही है।







