भारत में होंडा अपनी सेडान गाड़ियों के लिए जानी जाती है। होंडा अमेज और होंडा सिटी भारत में एक सफल प्रोडक्ट रहे हैं। अभी तक कंपनी होंडा अमेज आधारित एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही थी। हालांकि, उन्होंने होंडा ने अब इस प्लान को ड्रॉप कर दिया है और भारतीय बाजार के लिए एक नई mid-size SUV पर काम शुरू कर दिया है। नई एसयूवी होंडा सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी लंबाई 4.3 मीटर होगी। यानी होंडा अपनी नई एसयूवी के जरिए Hyundai Creta, Kia Seltos और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है। इस मिड-साइड एसयूवी को 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल कंपनी जिस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही थी, वह अगले साल लॉन्च होनी थी। चूंकि अब प्लान रोक दिया गया है, ऐसे में कंपनी को नई एसयूवी के लिए पूरी प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी। 

यह भी पढ़ें: बिक्री में सबसे आगे निकली ये SUV, फीचर्स और लुक भी दमदार, कीमत 10 लाख से कम

5 और 7 सीटर का होगा ऑप्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो यह एसयूवी 2-रॉ और 3-रॉ ऑप्शन में आ सकती है। यानी यह 5 सीटर और 7 सीटर वेरिएंट में आएगी। एसयूवी को 31XA कोडनेम दिया गया है। यह हाल ही में इंडोनेशिया में पेश हुई Honda N7X कॉन्सेप्ट एसयूवी के जैसी हो सकती है। गाड़ी के 7 सीटर वर्जन का नाम Honda Elevate हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Elevate ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया है। 

यह भी पढ़ें: प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी Mahindra XUV700, लीक हुई इंटीरियर की तस्वीर

होंडा सिटी और इस SUV में काफी चीजें एक सामान रहने वाली हैं। इसमें होंडा सिटी के प्लेटफॉर्म से लेकर 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन और यहां तक की ट्रांसमिशन भी लिया जा सकता है। एसयूवी जिस इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करेगी, वह पुरानी BR-V से लिया जाएगा। इस तरह कंपनी के खर्चे में कटौती होगी और एसयूवी की प्रतिस्पर्धी कीमत देखने को मिल सकती है। कंपनी की योजना एसयूवी की हर साल 40,000 यूनिट्स बेचने की है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here