ICICI Prudential Life insurance : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 867 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस का ऐलान किया है। इस बोनस का फायदा 2021 के सभी पाॅलिसी होल्डर को मिलेगा। अब तक का यह सबसे बड़े बोनस का ऐलान है। कंपनी ने अपने पिछली घोषणा से 10 प्रतिशत ज्तादा का ऐलान इस बार किया है। 

किसको मिलेगा फायदा 

सबसे बड़ा सवाल है कि कंपनी के इस बोनस का ऐलान किन पाॅलिसी होल्डर्स को मिलने जा रहा है। 31 मार्च 2021 तक जो लोग भी कंपनी से पाॅलिसी खरीदे हैं उनको इसका फायदा होने जा रहा है। कंपनी के अनुसार ऐसे पाॅलिसीधारकों की संख्या करीब 9.8 लाख है। 

वैक्सीन की डोज ले चुके लोगों के लिए खुशखबरी, ये बैंक दे रहे हैं FD पर ज्यादा इन्टरेस्ट, चेक करें डीटेल्स

क्या होता है बोनस 

जब कोई व्यक्ति कंपनी की पाॅलिसी खरीदता है। तब कंपनी उसके पैसे को अलग-अलग जगह इनवेस्ट करती है। वहां से कमाए गए मुनाफे को कंपनी बोनस के रूप में पाॅलिसी धारकों को देती है। यह लगातार 15वां साल है जब कंपनी ने बोनस का ऐलान किया है। 

बोनस का ऐलान करते वक्त ICICI Prudential Life insurance के डायरेक्टर एन एस कनन ने कहा, ‘हमें बोनस का ऐलान करते वक्त काफी खुशी हो रही है। यह कंपनी के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा बोनस है। हमारे लिए खुशी की बात यह है कि हम अपने स्थापना के 20वें वर्ष में इसका ऐलान कर रहे हैं।’ 

NPS अकाउंट से निकालना चाहते हैं पैसा तो जान लें सभी नियम 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here