ICICI Bank Credit card late payment charges: अगर आप आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कस्टमर हैं तो आपके लिए एक बेहद ही जरूरी खबर है। दरअसल, प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने 10 फरवरी से अपने क्रेडिट कार्ड्स (Credit card) से जुड़ी विभिन्न फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसको लेकर बैंक लगातार अपने ग्राहकों को अलर्ट कर रहा है।
जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
अगर आपका क्रेडिट कार्ड बकाया 100 रुपए से कम है, तो कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा, 100- 500 रुपए के बीच के बकाया पर 100 रुपए का विलंब शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 501- 5000 रुपए के बकाया पर 500 रुपए विलंब शुल्क के रूप में देना होगा। क्रेडिट कार्ड के 10,000 रुपए तक के बकाया पर 750 रुपए और 25000 रुपए तक के बकाया पर 900 रुपए विलंब शुल्क लगेगा।
यह भी पढ़ें- Adani Wilmar IPO की कल होगी लिस्टिंग, जानिए कितने रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर?
वहीं, 50,000 हजार रुपए तक पर 1000 रुपए और 50,000 रुपए से ज्यादा बकाया पर विलंब शुल्क के तौर पर 1200 रुपए देने होंगे। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर 20 हजार रुपए तक के लिए 500 रुपये का चार्ज लगेगा। इससे ज्यादा रकम निकालने पर 2.5 फीसदी के हिसाब से विलंब शुल्क लगेगा। चेक रिटर्न और ऑटो डेबिट रिटर्न की स्थिति में कम से कम 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
यह भी पढ़ें- ₹3.76 का यह शेयर आज 54.90 रुपये पर पहुंचा, सिर्फ 6 महीने में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 14.60 लाख
अलग-अलग बिल अमाउंट पर लेट चार्ज-
100 रुपये से कम पर बिल अमाउंट पर – कोई चार्ज नहीं
100 रुपये से 500 रुपये के बीच – 100 रुपये
501 रुपये से 5000 रुपये के बीच – 500 रुपये
रुपये 5,001 से 10,000 रुपये के बीच – 750 रुपये
10,001 रुपये से 25,000 रुपये के बीच – 900 रुपये
10,001 रुपये से 25,000 रुपये के बीच – 1000 रुपये
50,000 रुपये से अधिक – 1200 रुपये
इसके अलावा, ग्राहकों को उपरोक्त शुल्क के अलावा 50 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा।







