अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए दो बड़ी खबरें हैं। पहली खबर सीनियर सिटीजन से जुड़ी है तो वहीं दूसरी खबर ग्राहकों के सेविंग अकाउंट का है। आइए जान लेते हैं इन दोनों खबरों के बारे में।
गोल्डन ईयर्स FD की डेडलाइन बढ़ी: कोरोना महामारी के दौरान बैंक ने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ‘गोल्डन ईयर्स FD’ लॉन्च किया था। इसके तहत ICICI बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य के अतिरिक्त ब्याज दे रहा है। अब इसकी डेडलाइन 8 अप्रैल 2022 तक बढ़ गई है। सीनियर सिटीजन के लिए सेलेक्टेड मैच्योरिटी पीरियड वाली एफडी पर कुल ब्याज, सामान्य के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा हो गया है।
सेविंग अकाउंट पर सर्विस चार्ज: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से ICICI बैंक ने बचत खाते पर सर्विस चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक इसके अलावा अन्य चार्जेस में बढ़ोतरी करने जा रहा है। वर्तमान में एटीएम से 5 वित्तीय ट्रांजेक्शन फ्री होते हैं। इसके बाद 20 रुपये प्रति वित्तीय ट्रांजेक्शन का चार्ज लगता है। हालांकि, नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से इसके लिए 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन देने होंगे। अगले साल से नॉन-ICICI बैंक एटीएम से भी ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा।







