IDBI Bank latest FD Rates: IDBI बैंक ने अपने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। बैंक ने यह नया बदलाव 14 जुलाई को किया। इसके असर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाने वाले लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बैंक की नई दरें क्या है
आईडीबीआई बैंक की अलग-अलग एफडी स्किम की दरें भी अलग-अलग हैं। बैंक मौजूदा समय में 7 दिन से 20 साल तक की एफडी कर रहा है। सामान्य नागरिकों की अपेक्षा सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर ऑफर की जा रही है। बैंक इस समय सीनियर सिटीजन को 3.2% से 5.3% तक की ब्याज दे रहा है।
IDBI बैंक 7 दिन से 30 दिन के एफडी पर 2.7% ब्याज दे रहा है। 31 से 45 दिन के एफडी पर 2.8%, 46 से 90 दिन की एफडी पर 3% और 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर 3.5% ब्याज मिल रहा है।
SBI ग्राहकों की बढ़ी मुसीबत, एक बार फिर 120 मिनट तक बंद रहेंगी ये सेवाएं
IDBI बैंक की ताजा दरें
7 से 14 दिन की एफडी- 2.7%
15 से 30 दिन की एफडी- 2.7%
31 से 90 दिन की एफडी पर-2.8%
91 दिन से 6 महीने तक- 3.5%
6 महीने 1 दिन से 270 दिनों तक – 4.3%
270 दिनों से 1 साल तक के एफडी पर – 4.3%
1 साल के लिए – 5%
1 साल एक दिन से 2 साल तक के लिए- 5.1%
2 साल से अधिक लेकिन तीन साल से कम – 5.1%
3 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम – 5.3%
5 साल के लिए – 5.25%
5 साल से अधिक और 10 साल तक के लिए- 5.25%
10 साल से अधिक और 20 साल के लिए- 4.8%
सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बीपीएस प्वाइंट ब्याज के रुप में मिलता है।
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारी की मौत के बाद परिवार को कितनी मिलती है पेंशन? जानिए नियम







