क्या आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया है? क्या आपने आईटीआर में टैक्स रिफंड के लिए क्लेम किया है? क्या आपके द्वारा किए गए क्लेम की तुलना में आपको कम रिफंड आया है? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए बताते हैं कि आपको क्यों कम पैसा रिफंड हुआ है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट चरणबद्ध तरीके से पैसा रिफंड कर रहा है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने जितना क्लेम किया था उतना पैसा नहीं मिला। इसकी वजह है इनकम टैक्स के पोर्टल कुछ तकनीकी दिक्कत आना। यही वजह है कि टैक्सपेयर्स को क्लेम की तुलना में कम रिफंड आया है।
Tax2win.in के CEO और को-फाउंडर अभिषेक सोनी कहते हैं, ‘हम लोगों ने यह देखा कि जिन टैक्सपेयर्स का फाॅर्म सही है भरा है। उनमें भी कुछ लोगों को क्लेम की तुलना में कम रिफंड आया है। उम्मीद है कि विभाग इस मसले को जल्द ठीक कर लेगा।’ बता दें, इनकम टैक्स पोर्टल पर आ रही दिक्कतों की वजह से ही आईटीआर फाइल करने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई थी।
यह भी पढ़ेंः दिसंबर में दो दिन रहेगी बैंक कर्मियों की हड़ताल, जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम







