ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से स्विच हिट शॉट पर बैन लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शॉट गेंदबाज और फील्डिंग कर रही टीम के लिए बेहद अनुचित है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल स्विग हिट शॉट का काफी इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो एकदिवसीय मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

IND vs AUS: आकाश चोपड़ा ने बताया, तीसरे वनडे में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे यह दो बड़े बदलाव

चैपल ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैक्सवेल और वॉर्नर ने दूसरे मैच में कई ऐसे शॉट लगाए। अगर कोई बल्लेबाज गेंद पड़ने से पहला अपना हाथ या पैर बदल लेता है तो यह अवैध शॉट होना चाहिए। गेंदबाज को तो अंपायर को बताना पड़ता है कि वह कैसी गेंद डालेगा, लेकिन बल्लेबाज अगर दाहिने हाथ का है तो कप्तान उसी तरह से फील्ड लगता है और फिर अचानक वह बाएं हाथ से खेल जाता है तो यह गलत है।’

कोहली, राहुल नहीं इस खिलाड़ी को बताया गंभीर ने टीम का ‘एक्स फैक्टर’

पूर्व कप्तान ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता है कि गेंदबाज इसकी शिकायत क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रशंसकों को इस पर रोक लगानी चाहिए। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसके दौरान वह कई दफा स्विच हिट शॉट खेलते हुए दिखाई दिए थे। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 2 दिसंबर को कैनबेरा में खेला जाएगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here