भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 250 मैच पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। विराट के इसके साथ ही तीनों फॉर्मेट में 22 हजार रन भी पूरे हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे तेज गति से 22 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज का दर्जा भी हासिल कर लिया है।

विराट ने पिछले साल अक्टूबर में सबसे तेज गति से 21000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मुकाबले में 89 रन बनाए और अब वह वनडे में 12 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल करने से 23 रन दूर रह गए हैं।

IND vs AUS: डेविड वॉर्नर को चोट लगी, स्कैन के लिए ले जाया गया अस्पताल, आगे के मैचों में खेलने पर सस्पेंस

विराट के 250 मैचों 59.29 के औसत से 11977 रन हो गए हैं जिसमें 43 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। इस महीने पांच नवम्बर को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाले विराट के इस पारी के साथ क्रिकेट के तीनों फॉमेर्ट में 22 हजार रन पूरे हो गए हैं। इस सीरीज के शुरू होने से पहले विराट के तीनों फॉमेर्ट में कुल 416 मैचों से 21901 रन थे।

IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने एक साल बाद पहली बार की गेंदबाजी, लेकिन एक्शन में बदलाव के साथ

विराट ने पहले मैच में 21 और दूसरे मैच में 89 रन बनाए और उनके तीनों फॉर्मेट में रनों की कुल संख्या 418 मैचों में 22011 रन हो गई है। विराट ने टेस्ट में 7240 रन, वनडे में 11977 और टी-20 में 2794 रन बनाए हैं। वह तीनों फॉमेर्ट में 22 हजार रन पूरे करने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। विराट वनडे में 250 मैच पूरे करने वाले वह आठवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। भारत में इससे पहले तक सचिन, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरभ गांगुली, युवराज सिंह और अनिल कुंबले ने 250 या उससे अधिक वनडे खेले हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here