IND Vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. इंडिया के बल्लेबाजों ने टेस्ट के आखिरी दिन कमाल का जज्बा दिखाते हुए टेस्ट मैच को ड्रॉ करवाया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने मैच ड्रॉ होने की वजह खुद के खराब प्रदर्शन को बताया है. पेन ने मैच के बाद कैच छोड़ने की जिम्मेदारी ली और साथ ही कहा कि इसे पचा पाना मुश्किल है.

आखिरी दिन दूसरे ओवर में ही अंजिक्या रहाणे का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया जीत की तगड़ी दावेदार बन गई थी. ऋषभ पंत की 97 रनों की पारी ने भारत को मैच में वापस ला दिया, लेकिन पंत पहले ही आउट हो गए होते अगर आस्ट्रेलियाई कप्तान दो बार उनका कैच नहीं छोड़ते तो. पेन ने कहा, “हमने काफी सारे मौके बनाए. हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. इसलिए इसे पचा पाना मुश्किल है. मैं कैच छोड़ने की अपनी गलती मानता हूं.”

पेन ने कहा कि इस मैच से कई सकारात्मक चीजें सीखने को मिली हैं. आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “हम अब ब्रिस्बेन के लिए तैयार हैं. हमने एडिलेड में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली, न ही मेलबर्न में, लेकिन यह काफी करीबी मैच था. खिलाड़ियों ने आज अपना पूरा प्रयास किया. दो युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी क्रिकेट खेली. विल पुकोवस्की ने अर्धशतक के साथ शुरुआत की और कैमरून ग्रीन ने भी हमारी दूसरी पारी में काफी मदद की.”

पेन ने जताई निराशा

टिन पेन विकेट के पीछे अपनी हरकतों की वजह से भी निशाने पर आ गए हैं. टिम पेन ने अश्विन और टीम इंडिया से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ”यह मेरे करियर का सबसे खराब मैच था. मैंने अपने स्टैंर्ड के मुताबिक खेल का प्रदर्शन नहीं किया.”

तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है. चौथा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा.

Ind vs Aus: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here