भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाना है। कंगारू टीम इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले मैच में भारत को तीसरे ही दिन आठ विकेट से हरा दिया था। मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बगैर उतरेगी क्योंकि विराट अपने पहले बच्चे के जन्म की खातिर वापस भारत लौट रहे हैं। विराट और शमी के सीरीज से बाहर होने और पृथ्वी शॉ और ऋद्धिमान साहा के खराब प्रदर्शन के बाद यह निश्चित है कि टीम में अगले मैच के लिए कई बदलाव होने वाले हैं। इस बीच, भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने एक अनोखे अंदाज में कप्तान अजिंक्य रहाणे को सीक्रेट मैसेज करते हुए दो खिलाड़ियों को टीम में चुनने की बात कही है।
Dear @ajinkyarahane88, here’s a (hidden) message for you. Good luck for Boxing Day!
People
In
Cricket
Know
Grief
In
Life
Lingers
Aplenty
Never
Dabble
Rise
And
Handcraft
Unique
LegacyPS: you guys are open to have a go and decode the msg too ?#INDvsAUS #AUSvIND
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 21, 2020
IND vs AUS: पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने बताया, क्यों भारत को खलेगी मोहम्मद शमी की कमी
वसीम जाफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कई इंग्लिश शब्द लिखते हुए कहा कि, ”डियर अजिंक्य रहाणे, आपके लिए मेरे पास एक सीक्रेट मैसेज है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस मैसेज को डिकोड कर लेंगे। बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए गुड लक।” जाफर ने जो ट्वीट किया, उसमें 16 इंग्लिश शब्द हैं। इसमें से पहले चार शब्दों का पहला एल्फाबेट PICK, अगले चार शब्दों का पहला एल्फाबेट GILL, अगले तीन शब्दों का पहला एल्फाबेट AND और आखिरी पांच शब्दों का पहला एल्फाबेट RAHUL है।
विजडन की ऑलटाइम वनडे XI में सचिन को नहीं मिली जगह, कपिल देव बने कप्तान
इन सबको मिलाकर समझा जाए तो वसीम जाफर का कहना था कि टीम इंडिया के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में शुभमन गिल और केएल राहुल को चुनना चाहिए। क्रिकेट फैन्स को वसीम जाफर का यह तरीका काफी पसंद आ रहा है और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एडिलेड टेस्ट में ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि शुभमन गिल को पृथ्वी शॉ के ऊपर तरजीह दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शॉ ने इस मौके को गंवाते हुए दोनों पारियों में निराश किया और 0 और 4 रन ही बना पाए। टीम इंडिया यह मुकाबला आठ विकेट से हार गई।







