टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रोहित शर्मा की इंजरी पर लेकर मचे बवाल से काफी नाखुश हैं और उन्होंने कहा है कि कोच रवि शास्त्री को रोहित के बारे में विराट कोहली को जानकारी देनी चाहिए थी। रोहित शर्मा की इंजरी पर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा था कि उनको रोहित के बारे में सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई और उनकी फिटनेस पर लगातार सस्पेंस रखा गया, इस पर कोहली काफी नाराज भी हुए थे। कोहली के बयान के बाद बीसीसीआई ने रोहित की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया था उनका अगला असस्टमेंट 11 दिसंबर को होगा।
हरभजन सिंह ने कुकिंग में आजमाए हाथ, बनाई यह खास डिश- देखें VIDEO
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि कप्तान कह रहा है कि उसे इस बारे में पता नहीं है। इस पूरे मामले में सबसे अहम तीन व्यक्ति मुख्य फिजियो, मुख्य कोच और चयन समिति के अध्यक्ष हैं। इन लोगों को एकमत होना चाहिए था। मुख्य कोच को चाहिए था कि वह रोहित शर्मा के बारे में विराट कोहली को ताजा जानकारी दे। आप प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहे हैं औ कह रहे हैं कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर कोई ताजा जानकारी नहीं है जो काफी दुर्भाग्यपूर्व है, क्योंकि वह अहम खिलाड़ी हैं।’
आईसीसी वनडे लीग में टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने खोला खाता
भारत के पूर्व स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी गौतम गंभीर से सहमत नजर आए और कहा कि रोहित को टीम का हिस्सा होने चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन, चयन समिति और बोर्ड की मेडिकल टीम के बीच जरूर कोई वॉट्सअप ग्रुप होगा। आमतौर पर सबकुछ टीम प्रबंधन को बताया जाता है।’







