भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है। इस दौरे के शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले कहीं ज्यादा सवालों के जवाब तलाशने हैं। उन्होंने कहा कि करिश्माई कप्तान विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर सुनिश्चित नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 32 साल के कोहली को पैटरनिटी लीव दे दी है जिससे कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी के साथ रह सकें।

क्रिकेट.कॉम.एयू ने पोंटिंग के हवाले से कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी (तीन टेस्ट के लिए) में भारत के कई खिलाड़ी दबाव महसूस करेंगे क्योंकि उसकी बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता की कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि, ”आपको लगता है कि (अजिंक्य) रहाणे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन इससे उन पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और उन्हें बेहद महत्वपूर्ण चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए किसी और को ढूंढना होगा। मुझे नहीं लगता कि अब भी वे स्पष्ट हैं कि पहले टेस्ट में उनका बैटिंग ऑर्डर क्या होगा। कौन पारी का आगाज करेगा, कोहली के जाने पर कौन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा?”

भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर, ICC देगी कड़ी सजा

टीम इंडिया की बॉलिंग अटैक की अगुआई जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी करेंगे। ईशांत शर्मा अगर इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लगी चोट से उबर जाते हैं तो भारत उन्हें टीम में जगह देगा जबकि उमेश यादव और नवदीप सैनी भी भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। पोंटिंग का मानना है कि इतने सारे विकल्प होने के कारण भारत को मेजबान की तुलना में अधिक सवालों का जवाब ढूंढना होगा।

उन्होंने कहा कि पुकोवस्की और ग्रीन की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के सामने जो सवाल हैं, मुझे लगता है कि भारत को उससे अधिक सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। पोंटिंग ने कहा कि शमी, जसप्रीत बुमराह या ईशांत को खिलाया जाए, या उमेश यादव, नवदीप सैनी या सिराज जैसे युवाओं को मौका दिया जाए? उन्होंने कहा कि उन्हें भी स्वयं से काफी सवाल पूछने होंगे। और किसी स्पिनर को खिलाया जाए? उनकी टीम में कुछ स्पिनर हैं और उन्हें तय करना होगा कि एडिलेड में पिंक बॉल के टेस्ट में कौन खेलेगा।

लंका प्रीमियर लीग को झटका, गेल-मलिंगा समेत कई क्रिकेटर्स हुए बाहर

भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। मेजबान टीम हालांकि उस सीरीज में अपने स्टार बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली थी जो 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण बैन झेल रहे थे। पोंटिंग ने कहा कि एक चीज जिसके बारे में हमने पर्याप्त बात नहीं की है कि हां, भारत ने पिछली बार यहां काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन टॉप ऑर्डर में उन खिलाड़ियों (स्मिथ और वॉर्नर) के नहीं होने से किसी भी टीम में बड़ा अंतर पैदा होता। पोंटिंग ने साथ ही युवा विल पुकोवस्की की जगह सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स के ही पारी का आगाज करने का समर्थन किया। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने भी टॉप ऑर्डर में अनुभवी बर्न्स को ही मौका देने के संकेत दिए हैं।

पूर्व पाक कप्तान ने बताया, IND-AUS के बीच कौन होगा जीत का दावेदार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here