ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के तेज गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2 साल में टीम का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत हुआ है और इस बार टीम के तेज गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा और पहला डे-नाइट टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। 2018 में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर 2-1 से हराया था। 

हर्षा भोगले ने चुनी IPL 2020 की अपनी टीम, इन बड़े नामों को नहीं किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘अगर मैं उस समय (2018-19) की बात करूं तो हम पर्थ टेस्ट मैच में जीतने के बाद एमसीजी में टॉस हार गए थे और मैंने टेस्ट क्रिकेट में संभवत जितने सपाट विकेट देखे हैं, उसमें हम टॉस गंवा बैठे और भारत ने करीब दो दिन तक गेंदबाजी की। और फिर हमें एमसीजी में अगला मैच भी सपाट पिच पर खेलना पड़ा। कोई बहाना नहीं बना रहा, लेकिन तब काफी मुश्किल था। भारत अपने खेल के शीर्ष पर था, वे इतिहास में पहली बार हमें हराने के हकदार थे, लेकिन हमारे खिलाड़ी पिछले दो सालों में बेहतर हुए हैं और काफी भारतीय खिलाड़ी भी अनुभवी हुए हैं। मैं इस मुकाबले का इंतजार नहीं कर सकता।’

शादी के बंधन में बंधा अफगानिस्तान का यह स्पिनर, जमकर हुआ डांस- VIDEO

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाजों की फौज तैयार की है। 17 सदस्यीय टीम में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड के अलावा, इस बार जैम्स पैटिंसन, सीन एबॉट जैसे बढ़िया तेज गेंदबाजों को भी टीम में रखा गया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here