IND Vs AUS 4th Test Match Live Score Updates: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन बारिश की वजह से आखिरी सेशन में एक भी बॉल नहीं फेंकी गई. तीसरे दिन टीम इंडिया अपने स्कोर को दो विकेट के नुकसान पर 62 रन से आगे बढ़ाएगी. रहाणे दो रन पर नाबाद हैं जबकि पुजारा 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

ऑस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल सिर्फ 7 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर टिम पेन के कैच थमाकर पवेलियन वापस लौट गए.

 

रोहित शर्मा ने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा 44 रन की पारी खेलकर काफी अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे थे. लेकिन एक बार फिर से रोहित शर्मा लिएन की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर पवेलियन वापस लौट गए.

 

टी सेशन के बाद ही ब्रिस्बेन में तेज बारिश आई और आखिरी सेशन के खेल को रद्द कर दिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में लाबुशेन के 108 रन की बदौलत 369 रन बनाए. भारत की ओर से नटराजन और सुंदर ने 3-3 विकेट लिए.

 

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ऑस्ट्रेलिया के नाम एडीलेड टेस्ट रहा, जबकि मेलबर्न में जीत दर्ज कर इंडिया ने हिसाब बराबर किया. सिडनी टेस्ट ड्रॉ हुआ था.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here