भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर चेन्नई पहुंच चुके हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली समेत बाकी खिलाड़ी बुधवार को यहां पर पहुंचेंगे और सभी को एक हफ्ते का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करना होगा। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स समेत 15 इंग्लिश प्लेयरों का दल भारत पहुंच चुका है, जबकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ी बुधवार को चेन्नई आ जाएंगे।
गंभीर की सलाह, शुभमन पर ना डाला जाए उम्मीदों का ज्यादा बोझ
अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर मुंबई से यहां पहुंचे और सीधे होटल चले गए, जहां दोनों टीमों के सदस्य बायो बबल में रहेंगे। भारतीय टीम के स्थानीय मीडिया अधिकारी ने यह जानकारी दी है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल लीला पैलेस में छह दिन बायो बबल में रहेंगे। वह दो फरवरी से प्रैक्टिस सेशन शुरू कर पाएंगे। सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से खेला जाएगा। भारत की टीम जहां ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजर्मी पर 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराकर लौटी है, वहीं, इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।
आकाश ने बताया, इस गेंदबाज के लिए 15 से 19 करोड़ खर्च कर सकती है RCB
चेन्नई के बाद सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेलें जाएंगे। इंग्लैंड की टीम को भारत के दौरे पर चार टेस्ट, 5 टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज इंशात शर्मा की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना दमखम दिखाने वाले वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह दी गई है।







