लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश तेज गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शॉ इस हार का सबसे बड़ा कारण रहा। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया महज 78 रनों पर ढेर हुई। वहीं, दूसरी इनिंग में शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन चौथे दिन टीम ने अपने आखिरी 8 विकेट महज 63 रनों के अंदर गंवा दिए। हालांकि, टीम के लचर प्रदर्शन के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम अगले दो टेस्ट मैचों में जोरदार वापसी करेगी। विराट ने एडिलेड टेस्ट का उदाहरण भी दिया, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया महज 36 रनों पर सिमट गई थी। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार से भारत को हुआ नुकसान, पाकिस्तान की टीम टॉप पर पहुंची

मैच के बाद मिडिल ऑर्डर के फ्लॉप शो पर बात करते हुए कोहली ने कहा, ‘गहराई आप इस पर चर्चा कर सकते हो। ‘ को काफी रन बनाने चाहिए तभी निचला मध्यक्रम आगे बढ़ सकता है। हमने पहले दो मैचों में काफी अच्छा किया। बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें आत्मविश्वास से भरा रहने की जरूरत है। यहां तक कि आस्ट्रेलिया में 36 रन पर सिमटने के बावजूद हमने वापसी की थी।’ चौथे दिन के खेल पर उन्होंने कहा, ‘हमने सोचा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। लेकिन, अनुशासित गेंदबाजी ने गलतियां करने पर मजबूर कर दिया और दबाव बहुत ज्यादा था। जब आप रन नहीं बना रहे हो तो दबाव से उबरना बहुत मुश्किल है। इससे ही बल्लेबाजी चरमरा गई।’

IND vs ENG: बल्लेबाजी के बाद कप्तानी में भी जो रूट का जलवा, माइकल वॉन को पीछे छोड़कर बने इंग्लैंड के नंबर वन टेस्ट कैप्टन

भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टॉस के फैसले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘नहीं पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही थी, जब इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो हमारी गेंदबाजी इतनी अच्छी नहीं थी। दोनों टीमें इस मैच में कैसा खेली, नतीजा उसी हिसाब से है।’  भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार जीत से बढ़त बनाई थी। लेकिन अब सीरीज बराबर हो गई है तो भारतीय टीम के कप्तान ने कहा, ‘हमने उनके वापसी करने की उम्मीद की थी।’
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here