भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। टेस्ट का चौथा दिन भारतीय टीम के नाम रहा। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे कप्तान जो रूट को छोड़कर बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 303 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कप्तान जो रूट ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दूसरी इनिंग में एक विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। टेस्ट मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 157 रनों की दरकार है और टीम के हाथ में 9 विकेट हैं।

रविंद्र जडेजा की पारी से इम्प्रैस हुए माइकल वॉन, इस अंदाज में की जमकर तारीफ

चौथे दिन की शुरुआत भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त तरीके से की और महज 21 रनों के अंदर रोरी बर्न्स (18) और जैक क्राउली( 28) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान जो रूट ने डॉमनिक सिब्ले (28) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े और इंग्लैंड के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। बुमराह ने सिब्ले को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा। जॉनी बेयरस्टो (30) और डैनियल लॉरेंस (25) ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन वह अपनी पारी को तब्दील करने में नाकाम रहे। जॉस बटलर (17) ने क्रीज पर आते के साथ ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उनको क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। रूट ने एक छोर संभाला रखा और अपने टेस्ट करियर का 2वां शतक पूरा किया। 

IND VS ENG: जसप्रीत बुमराह ने पुल करके लगाया जोरदार सिक्स, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके सचिन तेंदुलकर, देखें VIDEO

जो रूट 109 रनों की शानदार पारी खेलकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। रूट के विकेट के साथ ही बुमराह ने लय पकड़ी और सैम करन (32) और स्टुअर्ट ब्रॉड (0) को लगातार गेंदों पर पवेलियन की राह दिखाई। ओली रोबिंसन (15) को मोहम्मद शमी ने आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। 209 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होते-होते ब्रॉड ने राहुल को चलता करके इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। रोहित शर्मा 12 और पुजारा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। 
 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here