भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। भारत के 364 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए। कप्तान जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 22वां शतक जड़ा और 180 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ बेहतरीन शॉट्स लगाए। हालांकि, इंग्लिश कप्तान द्वारा मोहम्मद सिराज की गेंद पर लगाए रिवर्स स्कूप शॉट ने लॉर्ड्स में महफिल लूटने का काम किया। टेस्ट स्पेशलिस्ट रूट के बल्ले से निकले इस शॉट को देखकर सिराज भी हैरान रह गए। 

 

रूट ने मोहम्मद सिराज की गुड लेंथ बॉल पर रूम बनाया और उसको स्लिप के ऊपर से खेलकर चार रन बटोरे। आमतौर पर रूट को ऐसे शॉट्स खेलते हुए देखा नहीं जाता है। यही वजह रही कि लॉर्ड्स पर मौजूद फैन्स भी रूट का यह शॉट देखकर एकदम हैरान रह गए। इंग्लैंड के कप्तान को बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला जिसके चलते वह अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। रूट ने अपनी 180 रनों की पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। रूट टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। वह इंग्लैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

IND vs ENG: इस वजह से भारतीय फैन्स की नजरों में विलेन बने जसप्रीत बुमराह, किया ऐसा काम कि हर किसी को हो रही हैरानी

रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों की नाक में जमकर दम किया। इंग्लिश कप्तान ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप की और पहले सेशन में इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। बेयरस्टो के आउट होने के बाद रूट ने जोस बटलर और मोईन अली के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की और इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मोईन के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 391 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 
 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here