भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बेन स्टोक्स इंग्लैंड से रवाना हो चुके हैं। स्टोक्स ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। स्टोक्स को श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था और भारत के खिलाफ होनी वाली टेस्ट सीरीज में उनकी टीम में वापसी हुई है। बेन स्टोक्स के पास भारत की परिस्थितियों में खेलना का अच्छा खासा अनुभव है, ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में खतरनाक साबित हो सकते हैं।
See you soon India ✈️?? pic.twitter.com/TrGHG3iuy3
— Ben Stokes (@benstokes38) January 23, 2021
बेन स्टोक्स पिछले कई सालों से आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और वह भारत की कंडिशंस से काफी अच्छे से वाकिफ हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाएगा। स्टोक्स के साथ ही भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जोफ्रा आर्चर की भी टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए टीम इंडिया और इंग्लैंड के लिए यह सीरीज काफी अहम होनी वाली है।
एबी डिविलियर्स ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी
भारतीय टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर काबिज है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजर्मी पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त देते हुए सीरीज को अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने गाबा के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कंगारू टीम के 32 साल से चल रहे अजेय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। एडिलेड में शर्मनाक हार का सामना करने के बाद रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम ने जबर्दस्त वापसी की और पहले मेलबर्न और फिर ब्रिसबेन टेस्ट को अपने नाम किया। सिडनी टेस्ट में हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन की जुझारू पारी के दम पर टीम हार को टालने में सफल रही थी।







