भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स ने जिम में जमकर पसीना बहाया। जिम के बाद कप्तान विराट कोहली ने दोनों जिम ट्रेनर निक वेब और सोहम देसाई की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर किया है।
IND vs ENG: अहमदाबाद टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड ने किए तीन बड़े बदलाव, इन दिग्गजों को मिली कमान
कप्तान विराट कोहली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये लोग जिम में हमसे कड़ी मेहनत करवाते हैं ताकि फील्ड में हमारा काम आसान हो सके।’ सोहम देसाई गुजरात की टीम के साथ काम कर चुके हैं, वहीं निक वेब न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के साथ काम किया है। हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने फिटनेस पर बहुत काम किया है। खिलाड़ियों को अब योयो टेस्ट पास करना अनिवार्य हो गया है।
4th टेस्ट से पहले साथ में गेम प्लान बनाते दिखे विराट-रोहित- Video
The boys who make life hard in the gym but easy on the field???? pic.twitter.com/L8vQcpTSSp
— Virat Kohli (@imVkohli) March 1, 2021
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त बनाए हुए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से आखिरी मैच भी कम महत्वपूर्ण नहीं रहने वाला है। टीम इंडिया को आखिरी किसी भी स्थिति में हारना नहीं है। अगर भारतीय टीम अंतिम टेस्ट मैच हार जाती है तो फाइनल में उसके पहुंचने की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड पहले से पहुंच चुका है।
हॉग ने बताया अश्विन के ODI टीम में आने से भारत को मिलेगा कितना फायदा
Great gym session ??ready for the game???? #INDvENG @imVkohli @hardikpandya7 pic.twitter.com/e8mxmhWVPA
— Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) March 1, 2021







