भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारत के गेंदबाजों ने टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी कराते हुए न्यूजीलैंड को उसकी पहली पारी में केवल 62 रन पर ढेर कर दिया।  इस स्कोर के साथ ही न्यूजीलैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। न्यूजीलैंड का यह​ स्कोर टेस्ट की एक पारी में भारत में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसने 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में केवल 75 रन बनाए थे।  उसके बाद भारत ने ही 2008 में अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 76 रन बनाए थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका ने 2015 में नागपुर में भारत के खिलाफ 79 रन बनाए थे।  

न्यूजीलैंड का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ अबतक का यह न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने नागपुर में 2015 में भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर 79 रन बनाया था। भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर इंग्लैंड के नाम है, जिसने 2021 में अहमदाबाद में 81 रन बनाए थे। उससे पहले, श्रीलंका ने 1990 में चंडीगढ़ में भारत के टेस्ट की एक पारी में 82 रन बनाए थे। 

न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में काइल जेमिसन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान टॉम लैथम ने 10 रन का योग​दान दिया। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। भारत की ओर से रवि अश्विन ने चार, मोहम्मद सिराज ने तीन, अक्षर पटेल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट अपने नाम किया। इससे पहले भारत की पहली पारी 325 रनों पर सिमटी और उसने न्यूजीलैंड को उसकी पहली पारी में 62 रन पर सिमेटकर पहली पारी के आधार पर 263 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड की तरफ से कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारतीय पारी के सभी 10 विकेट झटक लिए। एजाज टेस्ट की एक पारी के सभी 10 विकेट झटकने वाले मात्र तीसरे स्पिनर हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here