IND vs NZ 1st Test, Day 3: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम (50) और विल यंग (75) क्रीज पर होंगे. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 129 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है. मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज विकेट निकाल पाने में असमर्थ रहे. तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय खिलाड़ियों पर जल्द विकेट निकालने का दबाव होगा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर स्कोर: न्यूजीलैंड- 129/0, भारत- 345/10

मैच में दूसरे दिन क्या-कुछ हुआ?
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और रविन्द्र जडेजा ने अपनी पहले दिन की नाबाद पारियों को आगे बढ़ाते हुए की. दूसरे दिन मैच के पहले सत्र में ही भारतीय बल्लेबाज एक के बाद पवेलियन लौटते गए. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी और एजाज पटेल ने मिलकर दूसरे दिन टीम इंडिया के 6 विकेट झटके. इस तरह टीम इंडिया अपने पहले दिन के स्कोर 258/4 में 87 रन ही जोड़ सकी और 345 रन पर ऑल-आउट हो गई. मैच में दूसरे दिन टीम इंडिया के श्रेयस अय्यर खास आकर्षण रहे. उन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया. वहीं टीम साउदी ने 5 भारतीय बल्लेबाजों के विकेट चटकाए.

मैच में पहले दिन क्या-कुछ हुआ?
कानपुर टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 258 रन बनाए. पांचवे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर (75) और रविन्द्र जडेजा (50) के बीच 113 रन की नाबाद साझेदारी हुई. एक वक्त 145 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन श्रेयस अय्यर और रविन्द्र जडेजा की साझेदारी ने टीम इंडिया को 250 पार पहुंचाया. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने पहले दिन तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया

दोनों टीमें:

टीम इंडिया: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले

यह भी पढ़ें..

Debut Test Century: श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 112वें खिलाड़ी; भारत के इन खिलाड़ियों ने भी जड़ा है पहले टेस्ट में शतक

IND vs NZ 1st Test: भारत में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने टीम साउदी, ये हैं टॉप-3



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here