यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाक के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है, जहां सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल सस्ते में आउट हो गए हैं। इस समय सूर्यकुमार यादव और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ उतरा है।
CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY
रोहित के बाद राहुल भी लौटे पवेलियन, शाहीन अफरीदी ने किया बोल्ड
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने पहले रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा और अब उन्होंने केएल राहुल को भी आउट कर दिया है। भारत का स्कोर 6-2 है।
Match 16. 2.1: WICKET! KL Rahul (3) is out, b Shaheen Afridi, 6/2 https://t.co/eNq46RHDCQ #INDvPAK #T20WC
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021
भारत की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में रोहित लौटे पवेलियन
पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शाहीन अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Match 16. 0.4: WICKET! R Sharma (0) is out, lbw Shaheen Afridi, 1/1 https://t.co/eNq46RHDCQ #INDvPAK #T20WC
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित-राहुल ने किया भारत की पारी का आगाज
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है और क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित-राहुल ने किया भारत की पारी का आगाज
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है और क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
Match 16. Pakistan XI: B Azam, Mohammad Rizwan, F Zaman, M Hafeez, S Malik, A Ali, S Khan, I Wasim, H Ali, H Rauf, S Afridi https://t.co/eNq46RHDCQ #INDvPAK #T20WC
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021
पाक के खिलाफ ऐसी है भारत की प्लेइंग इलेवन
यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मे पाकिस्तान के खिलाफ भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा है।
भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
Match 16. India XI: KL Rahul, R Sharma, V Kohli, S Yadav, R Pant, H Pandya, R Jadeja, B Kumar, V Chakaravarthy, M Shami, J Bumrah https://t.co/eNq46RHDCQ #INDvPAK #T20WC
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021
भारत के खिलाफ पाक ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला
टी-20 वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Match 16. Pakistan win the toss and elect to field https://t.co/eNq46RHDCQ #INDvPAK #T20WC
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021
पाक के खिलाफ मैच के टॉस से पहले बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे विराट कोहली
भारतीय कप्तान इस मैच के लिए कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने टॉस भी पहले भी बैटिंग प्रैक्टिस करना जारी रखा है।
Virat Kohli entered in the field. #INDvPAK pic.twitter.com/gzLkAbP9LS
— CricketMAN2 (@man4_cricket) October 24, 2021
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस तरह हौसला बढ़ा रही भारत आर्मी
भारत के मैचों में टीम को सपोर्ट करने वाली भारत आर्मी ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट और पूरी टीम को इस अंदाज में चीयर किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH | ‘Bharat Army’ fans cheer for India skipper Virat Kohli and team ahead of the #T20WorldCup clash against Pakistan.
(Visuals from outside Dubai International Stadium)#INDvPAK #ICCT20WorldCup2021 pic.twitter.com/3Gh6BK0583
— ANI (@ANI) October 24, 2021
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ काफी मजबूत है टीम इंडिया
आईसीसी वर्ल्ड कप में जब-जब भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हुए हैं, तब-तब भारतीय टीम ही विजेता टीम बनकर उभरी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मैच हुए हैं, जहां हर बार टीम इंडिया ने ही बाजी मारी है। विराट कोहली की सेना इस मैच में भी जीत दर्ज करके रिकॉर्ड को 13-0 करना चाहेगी।
दुबई स्टेडियम के लिए रवाना हुई टीम इंडिया
दुबई स्टेडियम में अब से कुछ देर में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए टॉस होने वाला है। टॉस से पहले टीम इंडिया दुबई स्टेडियम के लिए रवाना हो गई है।
Off we go for our first match of #T20WorldCup #TeamIndia pic.twitter.com/VZp9FmDGC7
— BCCI (@BCCI) October 24, 2021







