भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर 16 फरवरी को खेला जाना है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोटिन होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में कुलदीप यादव को चुना गया है जो वनडे टीम का हिस्सा थे।
बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार “वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बाएं मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण वह 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की पेटीएम टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।”
अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने कुलदीप यादव को वाशिंगटन के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया है।
वॉशिंगटन सुंदर टी20 सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले उप कप्तान केएल राहुल और अक्षर पटेल भी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को टीम में शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि राहुल वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण, जबकि अक्षर कोरोना वायरस से उबरने के बाद अपने रिहैबिलिएटेशन के अंतिम चरण में होने के कारण टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। वे अब अपनी चोट के आगे की निगरानी के लिए बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।
भारत की टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद। सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।
🚨 NEWS 🚨: Washington Sundar ruled out of @Paytm #INDvWI T20I series.
The #TeamIndia all-rounder suffered a left hamstring muscle strain during fielding in the third ODI against the West Indies played at the Narendra Modi Stadium on Friday.
More Details 🔽
— BCCI (@BCCI) February 14, 2022







