इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने माना है कि आईपीएल में खेलने का फायदा उनकी टीम को मिला है। मोर्गन ने कहा कि इस अनुभव का लाभ इंग्लिश टीम को भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में भी मिलेगा। इंग्लैंड की टीम इस समय टी20 में विश्व की नंबर एक टीम है और पिछले कुछ समय में मोर्गन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भारत के खिलाफ 12 मार्च ( शुक्रवार) से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम अपनी इस जीत की लय को कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 

कोहली ने किया कंफर्म, पहले टी20 में रोहित के साथ ओपन करेगा यह

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए इयोन मोर्गन ने कहा, ‘हमें आईपीएल से काफी फायदा मिला है और हम इसके लिये शुक्रगुजार हैं । इससे 2019 विश्व कप से पहले लिमिटेड ओवरों के खेल में सुधार में काफी मदद मिली। टी20 विश्व कप आसपास ही है और उम्मीद है कि हम दुनिया के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट में भाग लेते रहेंगे । हमें इससे अनुभव और आत्मविश्वास मिलता है।’ उन्होंने कहा कि निजी तौर पर उन्होंने आईपीएल में खेलकर काफी कुछ सीखा है। मोर्गन ने कहा, ‘दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के साथ खेलकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है । आईपीएल में पहले कुछ साल का जो अनुभव था, मैने वैसा कभी महसूस नहीं किया । मैने इतने साल में बहुत कुछ सीखा।’

शाहिदी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज

इयोन मोर्गन ने आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, केकेआर की टीम प्लेइंग में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भी मोर्गन केकेआर की अगुवाई करते नजर आएंगे। कोलकाता की टीम ने इस बार के ऑक्शन में हरभजन सिंह, बेन कटिंग, करुण नायर जैसे कुछ दमदार और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं टीम ने शाकिब अल हसन खरीदा लिया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here