भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच 26 मार्च को खेला जाना है। भारत ने पहला मैच 66 रनों से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के लिए दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच करो या मरो वाला होगा, वहीं भारत इसमें भी जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगा। भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए खिलाड़ियों की चोट ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तो बचे हुए दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं, जबकि सैम बिलिंग्स दूसरे वनडे में नहीं खेल सकेंगे। टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा भी दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच से चोट के चलते बाहर हो सकते हैं। भारत इससे पहले चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-2 से अपने नाम कर चुका है और ऐसे में उसकी नजर अब वनडे सीरीज में भी जीत दर्ज करने पर है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता पर जानिए क्या बोले बेन स्टोक्स

कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार  26 मार्च को पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

किस समय शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मैच दिन में 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी  1.00 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

NZ vs BAN: तमीम इकबाल के विवादित नॉटआउट को लेकर जेमीसन पर लगा जुर्माना

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।    
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here