भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां वह चार मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेटों से हारकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 36 रन ही बना पाई। भारत के तेज गेंदबाज मो. शमी बल्लेबाजी के दौरान ही चोटिल हो गए थे। चोट कितना गंभीर इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शमी बल्लेबाजी भी पूरी नहीं कर पाए। उन्हे अंत में रिटायर होना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनाई के अनुसार शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। 

 

भारत की दूसरी पारी के दौरान पैट कमिंस की एक उछाल लेती हुई गेंद पर शमी चोटिल हो गए। जिसके बाद फिजियो ने उनके हाथ पर स्प्रे मारा लेकिन बहुत आराम नहीं हुआ। जिसके कारण वह अधूरी बल्लेबाजी छोड़कर वापस चले आए।

कप्तान कोहली ने मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा था,’ शमी की चोट पर अभी कोई अपडेट नहीं है। फिलहाल वह स्कैन के लिए गए हैं, शाम तक रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी फिटनेस को लेकर कुछ कहा जा सकता है। वहा काफी दर्द में हैं और अपना हाथ भी नहीं उठा पा रहे हैं।’





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here