भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेल रही है। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को 8 विकेटों से हराया। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही, पूरी टीम महज 36 रन ही बना पाई। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा भारतीय बल्लेबाजों ने अपना विकेट फेंका नहीं है बल्कि अच्छी गेदों पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने उनको आउट किया है।
क्यों था शमी के जूते में छेद, शेन वॉर्न ने बताई इसके पीछे की अहम वजह
आईएनएस को दिए अपने बयान में बिशन सिंह बेदी ने कहा, ‘यह एक खतनाक त्रासदी जैसा है….36 रन पूरी टीम आल-आउट हो गई। इसे बताया नहीं जा सकता, हर एक अच्छी गेंद पर विकेट मिला। हमें ध्यान रखना होगा कि भारतीय बल्लेबाजों ने अपना विकेट फेंका नहीं है। यह एक ऐसी चीज है जो क्रिकेट में होगी। और हमें उसे स्वीकार करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी भारतीय बल्लेबाजों के साथ गहरी सहानुभूति है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह से हावी रहे हैं। उन्होंने अपनी लेंथ से भारतीय बल्लेबाजों को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने शार्ट गेंद नहीं डाली, जिसका उन्हें फायदा मिला।’
कोविड के चलते तीसरे और चौथे टेस्ट के स्थानों में हो सकती है अदला बदली
पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘उन्हें क्रेडिट देना होगा। उन्होंने सधी हुई लाइन में गेंदबाजी की। हर एक अच्छी गेंद ने विकेट लिया। जब आपको एक अच्छी शुरुआत नहीं मिलता तो आप संघर्ष करते हैं। मैं भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजी से सहमत नहीं हूं। शुभमन गिल और के एल राहुल को मौका देना चाहिए। वो दोनों खिलाड़ी ज्यादा व्यवस्थित हैं। गिल एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी उसे मौका देना चाहिए। आप में बहुत अच्छी प्रतिभा हो लेकिन अगर आप रक्षात्मक ढंग से नहीं खेल सकते तो सबकुछ शून्य है।’







