PunjabPolitics#PunjabGovt.#ExCMAmrinderSingh#PCCChiefSidhu#CMChanni#SoniaGandhi#Rahu&Priyanka#
कांग्रेस की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रंेस की सरकारें हिचकोलें खा रही है। पंजाब में तो अंदरूनी कलह इस कदर मची कि सीएम अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तलवारें खिंच गयीं। परेशान हो कर अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस आला कमान को धमकी दे दी कि बना लो अपने पसंद का सीएम। इससे लगने लगा कि अब पंजाब की स्थिति में सुधार आ जायेगा। लेकिन कांग्रेस को एक और झटका लगा जब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देते कहा कि वो अपनी पार्टी के हितों से समझौता नहीं कर सकते हैं। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आला कमान ने नये सीएम के रूप में दलित समाज के चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंप दी। इतना ही नहीं केन्द्रीय नेतृत्व ने चन्नी को अपने तरीके से सत्ता चलाने की आजादी दे दी। चुनाव तक पंजाब सरकार किन हालातों से गुजरेगी ये तो समय ही बतायेगा। पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने खुलकर ऐलान किया कि वो नवजोत सिद्धू के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे। जल्द ही वो कांग्रेस से किनारा कर लेंगे। उन्होंने बीजेपी में भी टोह लेने के लिये गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। लेकिन वो यह भी कह रहे हैं कि वो बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। लेकिन राजनीति में समीकरण बदलते रहते हैं। दिल्ली आने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वो किसी राजनीतिक दल से मुलाकात नहीं करेंगे। अगले दिन वो अमित शाह और एनएसए चीफ अजीत डोभाल से मिलने पहुंच गये।
सिद्धू और चन्नी के बीच सत्ता की रस्साकशी
चन्नी के नाम पर सिद्धू ने भी सहमति जतायी थी। चन्नी के सीएम बनने के कुछ समय बाद ही। चन्नी और सिद्धू के बीच तना तनी दिखने लगी। सिद्धू को यह बात नागवार लगी कि मंत्रियों के बंटवारे में उनकी राय नहीं ली गयी। अटार्नी जनरल व पंजाब के डीजीपी पद पर नियुक्ति बिना उनसे पूछे कर दी गयी। सिद्धू को यह बात इतनी चुभी कि उन्होंने दो लाइनों का अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को मेल कर दिया। उनके इस रवैये राहुल प्रियका और सोनिया गोधी को नाखुशी हुई। उन्होंने सिद्धू को दो दिन के भीतर अपना फैसला बदलने को कहा। यह भी चर्चा में कि सिद्ध के छोड़े गये पद पर चेहरों की तलाश भी शुरू कर दी। सीएम चन्नी ने हालात को देखते हुए कहा कि वो अहम् नहीं पालते साथ ही जिद्दी नहीं हैं वो सिद्धू से बातचीत करेंगे।
सीएम चन्नी और सिद्धू की मुलाकात
दूसरी ओर पंजाब सरकार में कुछ मंत्रियों रजिया सुल्ताना और परगट सिंह ने सिद्धू के समर्थन में पदों से इस्तीफा दे दिया। दूसरी ओर सिद्धू ने सीएम चन्नी से मुलाकात की। चन्नी ने इस बात का इशारा कि वो डीजीपी और अटार्नी जनरल का फेरबदल कर सकते है। सीएम चन्नी और सि़द्धू के बीच दो घंटे से अधिक बातचीत हुई। प्रेसवार्ता के दौरान यह संकेत दिया गया कि सिद्धू चुनाव होने तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।








