इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2 और टीमें हो गई हैं। IPL की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ हैं। अहमदाबाद की फ्रेंचाइची प्राइवेट इक्विटी फर्म CVC कैपिटल पार्टनर्स के हाथ लगी है। जबकि लखनऊ की टीम संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाले RPSG ग्रुप के खाते में आई है। RPSG ग्रुप ने 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर लखनऊ की टीम अपने नाम की है। वहीं, अहमदाबाद टीम के लिए CVC कैपिटल पार्टनर्स ने 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई।

फॉर्मूला वन में भी CVC कैपिटल पार्टनर्स की हिस्सेदारी
IPL की अहमदाबाद टीम के लिए बोली जीतने वाली प्राइवेट इक्विटी फर्म CVC कैपिटल पार्टनर्स की फॉर्मूला वन (Formula One) में भी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म ने हाल में यूरोप में 6 देशों के रग्बी टूर्नामेंट में 14.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। CVC ने न्यूजीलैंड रग्बी में भी इनवेस्टमेंट करने की कोशिश की थी। यह बात क्रिकबजडॉटकॉम की एक रिपोर्ट में कही गई है। CVC कैपिटल के पास 7500 करोड़ डॉलर से ज्यादा के एसेट्स हैं। 

CVC कैपिटल के पास 125 अरब डॉलर का एसेट अंडर मैनेजमेंट
CVC कैपिटल, प्राइवेट इक्विटी और क्रेडिट में वर्ल्ड लीडर है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 125 अरब डॉलर का है। प्राइवेट इक्विटी फंड का 25 लोकल ऑफिसेज का ग्लोबल नेटवर्क है। 16 ऑफिस यूरोप और अमेरिका में हैं, जबकि 9 ऑफिस एशिया पैसेफिक रीजन में हैं। वहीं, संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाले RPSG ग्रुप के पास पहले राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट टीम थी और इसने IPL के 2 सीजन भी खेले हैं। इसके अलावा, यह ISL फ्रेंचाइजी ATK मोहन बागान की भी ओनर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here